Connect with us

देहरादून

देहरादून: टमाटर वाली गली में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजधानी देहरादून के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

युवक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले। स्थानीय लोगों ने जब दुकान में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, मुकदमा दर्ज

युवती से संबंध की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मदन एक युवती के संपर्क में था, लेकिन करीब एक महीने पहले वह उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं युवक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: किमाड़ी में नदी में डूबा किशोर, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।

Select Language

Advertisement