Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में होटल में मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक की पहचान बिजनोर और युवती की ऋषिकेश के रूप में हुई

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को प्रेमी युगल का होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर कोयल घाटी के पास होटल मधुबन इन है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय टीम सहित मौके पर पहुंचे। दरवाजा किसी तरह से खुलवा कर पुलिस की टीम भी पहुंची। अंदर डबल बेड पर युवती और युवक मृत अवस्था में पड़े थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में जमा कराई गई आईडी के मुताबिक युवक की पहचान हिमांशु राजपूत (27 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह निवासी अलीपुर नगला, मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश, युवती की पहचान वर्षा राजपूत (24 वर्ष ) पुत्री श्याम सिंह निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे में पुलिस की टीम को मिले दो मोबाइल की भी जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement