Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

शादी के स्टेज पर दुल्हन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखिए वीडियो…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फायरिंग से बराती भागे, मुकदमा दर्ज, दुल्हन भी हुई फरार

हल्द्वानी। शादी के स्टेज पर दुल्हन ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से बरात में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान एक दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए होते है। इसी बीच दुल्हन के बराबर में खड़ा शख्स दुल्हन के हाथ में एक पिस्टल थमा देता है। हाथ में पिस्टल थामे दुल्हन एक के बाद एक फायर कर देती है। जिसे देखकर शादी में मौजूद लोग भी हैरान हो जाते है। कई तो भाग खड़े होते हैं।
दुल्हन की इन हरकतों को देखने के बाद दूल्हा चुपचाप बैठा देखता रहता है। मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली हाथरस में मुकदमा दर्ज हो गया है। जंक्शन के एसओ गिरीश चंद गौतम ने कहा, “हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 25(9) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है। हम उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिसने दुल्हन को पिस्तौल सौंपी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement