Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

सुहागरात को जेवर-नकदी लपेट कर फुर्र हुई हल्द्वानी की दुल्हन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

5 अप्रैल को हल्द्वानी में हुई थी मेरठ के युवक की शादी

सीसीटीवी में दुल्हन एक युवक के साथ बाइक में जाते कैद
सुहागरात पर बोली, तबियत ठीक नहीं, सास के साथ सोई थी और फरार हो गई
हल्द्वानी। एक दुल्हन शादी के सुहागरात पर जेवर नकदी लपेटकर फरार हो गई। घटना मेरठ के रोहटा गांव की है।
उम्र 40 वर्षीय व्यक्ति की शादी उत्तराखंड के हल्द्वानी से हुई थी। लड़की पहली ही नजर में सबको पसंद आ गई थी। शादी की डेट भी जल्द ही फिक्स हो गई और फिर 5 अप्रैल को हल्द्वानी में दोनों की शादी हो गई। शादी के समय दुल्हन काफी खुश दिख रही थी। सभी खुश थे, दूल्हा, दुल्हन और उनके परिवार वाले, सभी इस शादी से खुश दिख रहे थे। शादी के बाद लड़की की विदाई हुई और वो मेरठ आ गई। यहां आकर उसके हाव-भाव बदल गए। चौकन्ना रहने लगी। हमेशा बहाना बनाने लगी।
शादी की अगली रात सुहागरात होती है। दूल्हा बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था, लेकिन तभी दुल्हन ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। घर वालों ने उसे उसकी सास के पास सुला दिया। जिसके बाद वो कब भागी पता नहीं। रात 11 बजे के बाद जब दूल्हे की नींद खुली तो पता चला कि दुल्हन फरार हो गई है। दुल्हन ने सारे जेवर और एक लाख रुपये भी साथ ले गई। दुल्हा भागाभागा पुलिस के पास पहुंचा। मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई तो रात के अंधेरे में दुल्हन किसी युवक के साथ बाइक से भागती हुई नजर आ रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement