Report by : CWN Desk
Published at :
तीसरे चरण में जुड़ेंगे छुटे गांव: एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र


एसपी क्राइम डॉ. जगदीश ने नए थाने व चौकियों का किया निरीक्षण
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
धानाचूली। नैनीताल जनपद के धारी व ओखलकांडा में खोली गई नई पुलिस रिपोर्टिंग चौकी व खनश्यू में थाने का निरीक्षण एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जो गांव पुलिस क्षेत्र से अभी वंचित हो गए हैं उन्हें तीसरे चरण में जोड़ा जा रहा है वही सारी कमियों को पूरा करने के लिए यह निरीक्षण किया जा रहा है ताकि जल्दी से जल्दी सारी व्यवस्थाएं सही ढंग से सुचारू हो सके।
इस दौरान एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चौकियों व थाने में रही कमियों को तत्काल पूरा करने अलावा बिजली ,पानी अन्य आदि सुविधाओं को जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए ।

मंगलवार को एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र व सीओ भवाली नितिन लोहनी के द्वारा धारी, धानाचूली, ओखलकांडा की रिपोर्टिंग चौकी व खनश्यू थाने का निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया जल्दी से जल्दी सारी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी । सभी चौकियों और थाने के प्रभारी नियुक्त कर दिए है। जल्दी ही कांस्टेबल को भी इन स्थानों में भेजा जाएगा उन्होंने बताया सभी स्थानों में वायरलेस सेट लगाए जा रहे है। जिसका का कल तक पूरा हो जाएगी। सभी चौकिया व थाने तीन अस्तित्व में आ गए है। इसके अलावा जल्दी से जल्दी चौकी में या थाने में कमियों को पूरा कर सही ढंग से सारी व्यवथाओ को व्यवस्थित कर जल्दी से जल्दी जनता की सेवा में तत्पर रहें प्रभारियों के निर्देश दे दिए है।

इससे पूर्व थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने अपने दिशानिर्देश में धारी, धानाचूली, ओखलकांडा और खनश्यू में साईन बोर्ड लगवाए। साथ ही वहाँ पर आवश्यक सामग्री को भी पहुँचाया गया। इस दौरान आरक्षी त्रिलोक गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›