Report by : CWN Desk
Published at :
सड़क हादसा- पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पहाड़पानी के पास की है घटना
मृतक अल्मोड़ा जिले का है निवासी
पिकप चालक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मे हुआ हादसा।

धानाचूली/मुक्तेश्वर।(नैनीताल)।हल्द्वानी से शहरफाटक को जा रही मोटर साईकिल और जैती से हल्द्वानी को जा रही पिकप की पहाड़पानी बैंड के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान आपस मे टक्कर हों जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से आपातकालीन वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी भेजा गया। जहां पर चिकित्सको द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह रौतेला (63) पुत्र भूपाल सिंह रौतेला, निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार की सुबह बाइक संख्या यूके 01 बी 4497 में हल्द्वानी से शहरफाटक की ओर जा रहा था। पहाड़पानी बैंड के पास जैंती से हल्द्वानी की ओर आ रही पिकअप संख्या यूके 01 सीए 1510 ने मोड़ पर एक ट्रक से ओवरटेक करने के बाद दूसरी दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार मोके पर ही गिर गया। जिसके सिर में गहरी व गम्भीर चोटें आ गयी। घटना स्थल पर काफी खून गिर गया। वह बेहोश हो गया। वही स्थानीय लोगो ने 108 डायल कर वाहन को बुलाया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आपातकालीन वाहन 108 की मदद से पीएचसी पदमपुरी ले जाया गया। जहाँ पहुचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया पिकप चालक विवेकानंद भट्ट निवासी लमगड़ा(अल्मोड़ा) को मनाघेर के पास से पकड़ लिया था। क्योंकि वह घटना स्थल से फरार हो गया था। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। वही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›