Connect with us

उधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर: काल बना तेज रफ्तार डंपर, पार्टी से लौट रहे दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा। पार्टी से लौट रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ जांच शुरू की।

ऊधम सिंह नगर। जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। किच्छा क्षेत्र के पुल भट्ठा थाना अंतर्गत दरऊ चौक के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम लखीमीपुर (थाना खजुरिया) के निवासी थे। वे पंतनगर के फूलबाग क्षेत्र में आयोजित एक निजी पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही मोहन स्वरूप की सांसें मौके पर ही थम गईं। गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही किच्छा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूपेंद्र सिंह धौनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण डंपर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार लग रही है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement