Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली-कोलकाता हाइवे पर सड़क दुर्घटना में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता के बहनोई राकेश तिवारी की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। निधन की पुष्टि पुलिस ने की है। इस दुखद घटना में पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी भी घायल हो गईं। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर निरसा बाजार में हुई। जिस कार में दंपति यात्रा कर रहे थे, वह एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। वे बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि राकेश तिवारी को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में मृत घोषित कर दिया गया, जहां उन्हें दुर्घटना के बाद ले जाया गया था। एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी एचओडी डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया ने कहा कि पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement