Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ऋषिकेश एम्स में फॉरेंसिक विशेषज्ञ की मौजूदगी में पैनल के बीच पोस्टमार्टम किया जायेगा।
जेल प्रशासन के अनुसार नूर अहमद (74 वर्ष) पुत्र महमूद निवासी ग्राम मरगुबपुर थाना बहादराबाद करीब 12 साल से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार की तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल के अंदर ही अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। नायब तहसीलदार आरके नौटियाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश में भिजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालू सिद्ध मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, नवनिर्मित परिसर का किया निरीक्षण; मंदिर प्रवेश को लेकर भाजपा नेताओं और पुलिस में तीखी बहस

Select Language

Advertisement