Connect with us

देहरादून

डॉक्टर ने नर्स से कर दी छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आठ अगस्त युवती ने नर्स के लिए किया था ज्वाइन
देहरादून। विकासनगर नगर के एक वरिष्ठ सर्जन पर अस्पताल की नर्स ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक युवती ने हाल ही में नगर के चौहान हास्पिटल में नर्स के रूप में ज्वाइन किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसके पेट में दर्द था। आरोप लगाया कि उपचार के दौरान चिकित्सक डा. वीरेंद्र चौहान ने उसके साथ छेड़छानी की।
कोतवाल संजय कुमार के अनुसार, युवती की तहरीर पर चिकित्सक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, चिकित्सक वीरेंद्र चौहान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हास्पिटल में आठ अगस्त को क्षेत्र के एक गांव की युवती को नौकरी पर रखा था। जिसने एडवांस मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालयों में 16 अप्रैल को सांकेतिक धरना प्रदर्शन: विमल जोशी, सचिवालय संघ, देहरादून

Select Language

Advertisement