Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

कुत्ते ने कर दी इंसानों की तरह हरकत, दर्ज हुआ उस पर मुकदमा, देखिए वायरल वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री का सड़क किनारे दीवार पर लगा पोस्टर फाड़ता कुत्ता

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला चर्चा में बना है। दरअसल, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता ने एक कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि कुत्ते ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ दिया।
एक कुत्ते का पोस्टर फाड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। पोस्टर विजयवाड़ा में सड़क किनारे लगा था। टीडीपी नेता दसारी उदय ने कुत्ते के खिलाफ पायकराओपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ये सब जानबूझकर कराया गया, असली दोषी कोई और हैं और उनको गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement