Report by : CWN Desk
Published at :
बम फटने से पहले पीएम को सुरक्षित बाहर निकाला गया
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमला हुआ है। वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते देखा जा सकता है। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।