Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बीमार बहू को देखने आए ससुर को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तीन-चार दिनों से बीमार चल रही बहू का हालचाल लेने भीमताल से हल्द्वानी पहुंचे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
पदमपुरी बबियाड़ निवासी मनीराम (62) हल्द्वानी निवासी अपने बेटे ललित मोहन के घर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक ललित की पत्नी का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से खराब चल रहा था। मनीराम उसे देखने आए थे। सोमवार की रात मनीराम तिकोनिया चौराहे से पैदल जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को एसटीएच भिजवाया। जहां मनीराम की मौत हो गई। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।

Select Language

Advertisement