उत्तराखण्ड

सबसे पहले टिहरी और नैनीताल लोकसभा सीट का आएगा चुनाव परिणाम

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी
देहरादून
। राज्य में लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले टिहरी और नैनीताल लोकसभा सीट का परिणाम आ जाएगा। गढ़वाल और अल्मोड़ा का परिणाम पोस्टल बैलेट की गिनती की वजह से और हरिद्वार लोकसभा का परिणाम राउंड बढ़ाने की वजह से देर से आएगा।
चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 334 टेबल पर ईवीएम से काउंटिंग होगी, जबकि पोस्टल बैलेट की जिम्मेदारी संभालने के लिए 884 टेबल लगेंगे, जिनमें प्रत्येक पर एक एआरओ तैनात होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
बताया, आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी, जबकि साढ़े आठ बजे से ईवीएम की काउंटिंग भी शुरू हो जाएगी। बताया, टिहरी और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में पोस्टल बैलेट कम होने की वजह से सबसे पहले दोपहर एक से दो बजे के बीच इनका परिणाम आ जाएगा। हरिद्वार लोकसभा मतगणना में कक्ष छोटे होने की वजह से टेबल कम लगी हैं। इसके चलते मतगणना के राउंड करीब 22 तक होंगे।
लिहाजा, इस सीट का परिणाम भी थोड़ा देरी से आएगा। वहीं, अल्मोड़ा और गढ़वाल लोकसभा में सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट हैं, जिनकी गिनती में समय लगेगा। माना जा रहा कि इन दोनों सीटों का परिणाम शाम चार बजे तक आ जाएगा। प्रदेश में करीब एक लाख पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं, तो ईवीएम के जरिए 58 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है।
किस सीट पर कितने मतदाता, कितना मतदान

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती से पूर्व ड्रोन कैमरे के जरिए संवेदनशील जगहों की निगरानी

सीट                  मतदाता                      मतदान प्रतिशत

अल्मोड़ा             13,30,627                     48.74

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में घास लेने गई महिला गुलदार से भिड़ी, गुलदार को मार भगाया

गढ़वाल              13,58,703                    52.42

हरिद्वार              20,08,062                      63.53

नैनीताल              19,86,797                      62.47

टिहरी              15,59,234                           53.76

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी