Report by : CWN Desk
Published at :
उधमसिंह नगर। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में जसपुर में डेयरी संचालक और एक किशोर की मौत हो गई।मोहल्ला चौहानान निवासी आकिब (24) की मोहल्ले में ही दूध की डेयरी है। बुधवार को आकिब मोटरसाइकिल से महुवाडाबरा में दुकानदारों को दूध, मावा देने जा रहा था। वहीं, जनपद बिजनौर (यूपी) के थाना अफजलगढ़ के ग्राम अभयराजपुर निवासी अभिषेक (17) अपने चचेरे भाई कमलजीत को बाइक पर बैठाकर जसपुर में मजदूरी के लिए आ रहा था। महुवाडाबरा रोड पर जनता अस्पताल के पास आकिब और अभिषेक की बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक एवं आकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।