Report by : Paras Bisht
Published at :
युवती ने शादीशुदा अधेड़ से किया प्यार, परिवार ने नहीं किया स्वीकार, दोनों ने भीमताल झील में लगाई छलांग

नाव चालकों ने बचाने की कोशिश, अधेड़ की मौत, युवती गंभीर एसटीएच में भर्ती

हल्द्वानी। अधेड़ शादीशुदा व्यक्ति और युवती के प्यार को युवती के परिवार स्वीकार नहीं कर सका। इससे आहत दोनों ने मौत को गले लगाने की योजना बनाई और भीमताल झील में कूद गए। इतना ही नहीं कूदने से पहले दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, ताकि बचने की कोई उम्मीद न रहे। नाव चालकों ने दोनों को झील से बाहर निकाला, लेकिन अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवती को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार सरना पदमपुरी नैनीताल के 45 वर्षीय अधेड़ और अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिवार वाले राजी नहीं थे। इनसे आहत दोनों ने जान देने की ठान ली। मंगलवार को दोनों भीमताल बोट स्टैंड पर पहुंचे और पैडल बोट किराए पर ली। दोनों पैडल बोट चलाकर भीमताल झील के लगभग बीच में पहुंच गए। इसी बीच अचानक दोनों ने झील में छलांग लगा दी। बोट स्टैंड पर खड़े नाव चालकों ने तत्काल दोनों को झील से निकालकर भीमताल के अस्पताल पहुंचाया।

युवती बोली, अधेड़ मृतक उसका पति
हल्द्वानी।
थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में युवती ने खुद को मृतक अधेड़ की पत्नी बताया। जबकि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि युवती अविवाहित है। वह घर से द्वाराहाट मेले में जाने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी मायके अल्मोड़ा शादी में गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›