Connect with us

नई दिल्ली

लोलार्क कुण्ड की महिमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोलार्क कुण्ड की महिमा अद्भुत,
बना दे सबके काम बनारस।
मरें यहां जो सद्गति मिलती,
‘सत्य राम का नाम’ बनारस।
पापनाशिनी मां गंगा,
बहतीं आकर अविराम बनारस।
बाबा विश्वनाथ की नगरी,
धन्य है पावन धाम बनारस।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो.

स्वाद,संस्कृति और सद्गति का
है पावन संगम अविनाशी,
रोम रोम में यहां हैं बसते
शिव शंकर कैलाश निवासी,
यदि श्रद्धा से शीश झुके तो
कट जाती है यम की फांसी,
गंग-तरंग में झूम-झूमकर,
बोल रहा है बम-बम काशी।

यह भी पढ़ें 👉  स्लैप थेरेपी

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement