Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

दो मार्च को टनकपुर में होगा गुरिल्लों का विशाल प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तय होगी आंदोलन की रणनीति : शिवराज बनौला
अल्मोड़ा।
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि गुरिल्लों का एक दिवसीय प्रदर्शन अब 2 मार्च को टनकपुर में होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 9 अगस्त को तत्कालीन अपर  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरिल्लों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया था। कई माह बाद 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक भी हुई किन्तु अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और न ही कोई प्रत्युत्तर दिया है । इस बीच गुरिल्लों द्वारा मुख्यमंत्री से पुनः मुलाकात कर समीक्षा बैठक बुलाये जाने की मांग की परिणाम स्वरूप दो सप्ताह पूर्व विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पुनः पत्र लिखकर कर गुरिल्लों के संबंध में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराने हेतु रिमाइंडर भी भेजा गया फिर भी अधिकारियों की ओर से कोई जबाब नहीं आया है इसलिए गुरिल्लों ने पुनः स्थान स्थान पर धरने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है इस क्रम में 2मार्च को टनकपुर में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा तथा आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत पर CM धामी सख्त, तीन इंजीनियर सस्पेंड, यूपीसीएल अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Select Language

Advertisement