Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
राज्य आंदोलनकारियों ने की बीपीएल सर्वे कराने की मांग

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या को पत्र लिखते हुए उत्तराखंड में अबिलंब बी पी एल सर्वे कराये जाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि कुछ माह पूर्व राज्य आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को राज्य में बीपीएल कार्ड में नाम चढाने हेतु आवेदन करने वालों की लाखों की प्रतिक्षा सूची का हवाला देते हुए बी पी एल सर्वे कराये जाने की मांग की थी जिसका राज्य सरकार ने तो कोई उत्तर नहीं दिया किन्तु केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक लिखित उत्तर में बताया है कि बीपीएल सर्वे राज्य सरकार कराती है केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य आंदोलनकारियों ने पत्र में कहा है राज्य सरकार की ओर से बीपीएल सर्वे में हो रही हीला हवाली से उत्तराखंड के लाखों लोग बी पी एल श्रेणी के लाभ से बंचित हो रहे हैं जबकि सर्वे हेतु केन्द्र सरकार से उसे धन भी दिया जाना है राज्य सरकार को केवल संबंधित विभाग को आदेशित ही करना है, पत्र में राज्य में निरंतर बढ़ती जा रही बीपीएल श्रेणी हेतु आवेदकों की प्रतिक्षा सूचि को देखते हुए एक मुस्त समाधान हेतु राज्य में शीघ्र बीपीएल सर्वे कराने के निर्देश जारी करने की मांग की गयी है पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›