Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग कि दुल्हन के पिता ने लगा दी चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लालची दूल्हे के खिलाफ यूजर ने खोला मोर्चा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान महिलाएं सगुन गीत गा रही होती हैं। दूल्हा मौके का फायदा उठाकर अपने होने वाले ससुर से बाइक की डिमांड करने लगता है। दूल्हे के दहेज मांगने वाली बात पर दुल्हन के पिता नाराज हो जाते है। वह अपनी चप्पल उतारकर दूल्हे की चप्पलों से जमकर पिटाई करना शुरू कर देते है। वीडियो में सुना जा सकता है कि दुल्हन के पिता दुल्हे को पुलिस थाने में ले जाने की बात भी कह रहे है। हालांकि, इस दौरान दूल्हा अपनी गलती के लिए माफी भी मांगता हुआ दिख रहा है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को अबतक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर ऐसे लोगों (लालची दूल्हा) पर सख्त कार्यवाही करने के बात लिखते हुए दुल्हन के पिता द्वारा सही सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बताकर कमेंट भी किया है, तो कुछ ने इसे समाज में संदेश देने वाला एक अच्छी वीडियो लिखकर कमेंट किया है

Select Language

Advertisement