Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में स्कूटी चलाने के शौक ने दो नाबालिगों को बना दिया चोर, मालिक ने शर्त पर दी माफी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल में स्कूटी चलाने की चाहत ने दो 14 वर्षीय नाबालिगों को चोरी करने पर मजबूर कर दिया। दोनों बच्चों ने बीडी पांडे अस्पताल के पीछे खड़ी एक स्कूटी को खेल-खेल में चाबी से स्टार्ट किया और फिर परिचित की मदद से फ्लैट्स मैदान तक पहुंचाकर तीन दिन तक जमकर स्कूटी चलाई।

स्कूटी के मालिक प्रियांशु ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक संदिग्ध युवक स्कूटी को फ्लैट्स मैदान की ओर ले जाता दिखाई दिया। जांच के बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने स्कूटी चलाने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गर्जिया मंदिर परिसर में कोसी नदी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख पुकार

नाबालिगों ने बताया कि सड़क पर एक चाबी मिली थी, जिसे स्कूटी में लगाने पर वह स्टार्ट हो गई। इसके बाद उन्होंने एक परिचित को बहला-फुसलाकर स्कूटी को मैदान तक मंगाया और दो दिन तक चलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत

मामला खुलने के बाद बच्चों के परिजन स्कूटी मालिक से कार्रवाई न करने की अपील करते रहे। अंततः स्कूटी में हुए नुकसान की भरपाई की शर्त पर स्कूटी मालिक ने उन्हें माफ कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement