Report by : Paras Bisht
Published at :
कुमाऊं कमिश्नर ने दरबार लगाकर सुनीं जनता की समस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें हुई दर्ज
हल्द्वानी।
मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत के शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया।
जनसुनवाई में आयुक्त ने निवासी रामडी हल्द्वानी, हेमा पालीवाल को 9 वर्षो के पश्चात भूमि का कब्जा दिलाया वापस, हेमा पालीवाल ने आयुक्त का किया धन्यवाद। विगत जनसुनवाई में हेमा पालीवाल निवासी ग्राम रामडी आनसिंह ने विजयपुर धमोला कालाढूगी में वर्ष 2014 में भूमि क्रय की गई थी, भूमि की रजिस्ट्री एव दाखिल खारिज होने के बावजूद विक्रेता द्वारा कब्जा नही दिया जा रहा था। जिस पर आयुक्त श्री रावत ने उक्त भूमि की जांच कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये थे। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर हेमा पालीवाल के अनुरोध को सही पाया तथा हेमा पालीवाल को भूमि का कब्जा 30 जून 2023 को दिलाया।
सोना देवी ग्राम आनंदपुर किच्छा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण दो सरकारी पुलिया बन्द होने से खेतों में काफी नुकसान हो रहा है। जिस पर आयुक्त ने आख्या हेतु उपजिलाधिकारी निर्देश दिये थे। उपजिलाधिकारी की आख्या के अनुसार पूर्व में सडक पर दो पुलिया थी, एक पुलिया खोल दी गई है किंतु दूसरी पुलिया जो 03 मीटर थी वह लोनिवि द्वारा सडक बनाने के दौरान आर पार नहीं गई है। जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि किच्छा को निर्देश दिये कि उक्त कार्य हेतु सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट तलब कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
विगत जनता दरबार मे अम्बा दत्त जोशी ने बताया कि उनका भवन भोलानाथ गार्डन पर है उनके आवास के नीचे सकरी गली में डीजल एवं पेट्रोल से चलने वाले पुराने इंजन एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत करने की वर्कशाप है। वर्कशाप के द्वारा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के साथ ही आवास के कमरे दुर्गन्ध एवं गैस से भरे रहते है।इसकी जांच हेतु प्रदूषण बोर्ड, सिटी मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त को दिए थे। जांच में पाया गया कि वर्कशॉप में अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण उत्सर्जित किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। आयुक्त ने वर्कशाप स्वामी को वर्कशाप साउन्ड प्रुफ बनाने के मौके पर निर्देश दिये।

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने राजकीय मेडिकल कालेजों में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के समान स्टाइपेंड दिलाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में आवासीय कालोनी वासुदेवपुरम आरटीओ रोड के निवासियांे ने सुरक्षा एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश हेतु गेट लगाये जाने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
भुवन पोखरिया निवासी चोरगलिया ने बताया कि आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलो का काफी नुकसान होने पर आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने का  अनुरोध किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतों का समाधान आयुक्त द्वारा मौके पर किया गया तथा शेष शिकायतों पर आयुक्त ने शिकायतकर्ता एवं अधिकारी को आगामी जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›