Connect with us

हरिद्वार

एचआरडीए के सहायक अभियंता का व्यापारियों ने फूंका पुतला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कनखल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण के सहायक अभियंता का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी बेवजह क्षेत्र की जनता को परेशान कर रहे हैं।
कनखल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि एचआरडीए के सहायक अभियंता द्वारा जनपद में भूमाफियाओं से मिलीभगत करके अवैध कालोनियों व आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। उन्होंने प्रकरण का संज्ञान लेकर एचआरडीए के उक्त अधिकारी को हरिद्वार जनपद से हटाकर अन्य जनपद में स्थानंतरित करने की कार्रवाही करने की मांग की है। प्रदर्शन मे बुला डे, शिवा, राहुल, हिमांशु राजपूत, अक्षय कुमार, अनिल कुमार नौटियाल, पारस शर्मा, लोकेश शर्मा, कार्तिक, अंकित, सूरज कुमार, सत्येंद्र, पवन, विक्की, रवि, निखिल, मुकेश, संदीप, कपिल शर्मा, शशिकांत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं परिसर संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी

Select Language

Advertisement