Report by : CWN Desk
Published at :

कमल जगाती

रामनगर- उत्तराखण्ड के रामनगर पहुंचे G20 समूह के सदस्यों को कॉर्बेट नैशनल पार्क में बिजरानी ज़ोन घूमने ले जाया गया। गुरुवार सवेरे छह बजे कॉर्बेट नैशनल पार्क के बिजरानी जोन दिखाने के लिए विदेशी मेहमानों को खुली जिप्सियों में ले जाया गया। मेहमानों के लिए लगभग 30 जिप्सियों की व्यवस्था की गई थी। लगभग 4 घंटे की सफारी कराकर सभी मेहमानों को होटल ड्राप कर दिया जाएगा।

देव भूमि में मेहमानों का मॉर्निंग वॉक, करीब से जाना जल जंगल जमीन को।

बिजरानी के मुख्य द्वार पर विदेशी मेहमानों का पार्क प्रशासन ने कॉर्बेट की कैप पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मेहमानों को पार्क में बाघ, हाथी, गुलदार, भालू, हिरण, सांभर, चीतल आदि दिखाने के लिए विदा करते समय प्रमुख वन संरक्षक, डायरेक्टर, डी.एफ.ओ.आदिमौजूद रहे।

देव भूमि में मेहमानों का मॉर्निंग वॉक, करीब से जाना जल जंगल जमीन को।

वन्यजीव प्रतिपालक समीर सिन्हा ने जानकारी हुए बताया कि पार्क के अंदर 38 विदेशी और 20 भारतीय डेलीगेट्स भ्रमण के लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›