Report by : कालू वर्मा
Published at :
वीआईपी घाट हरिद्वार में रामनवमी पर संन्यास दीक्षा शुरू, रामदेव देंगे दीक्षा, मोहन भागवत शामिल

बाबा रामदेव देंगे 100 युवाओं को संन्यास दीक्षा, गृहमंत्री अमित शाह भी समारोह में होंगे शामिल
हरिद्वार
। पतंजलि की ओर से विधि-विधान से संन्यास दीक्षा कार्यक्रम शुरू हो गया है। वीआईपी घाट पर कार्यक्रम हो रहा है। इसमें बाबा रामदेव 100 युवाओं को दीक्षा देंगे। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल हैं। अपराह्न में गृहमंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
1. प्रात: ऋषिग्राम में नवसंन्यासी विरजा होम संपन्न करेंगे।‌‌ इसमें हिंदू भिक्षू अग्नि के समक्ष आहुति देकर संन्यास की शपथ लेता है।‌‌ यह पूर्ण संन्यास प्रक्रिया का हिस्सा है।‌‌ फिर वो सब सुबह 7 बजे समूह में वीआईपी घाट, हर की पौढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

2. हर की पौढ़ी पर उनका दिव्य स्वागत होगा।‌‌फिर गंगा घाट पर संन्यास की निम्न विधियां की जाएंगी…

i)   गंगा स्नान
ii)  केश एवं‌ यज्ञोपवीत विसर्जन
iii) दण्ड, कमंडल और कसाय (भगवा) वस्त्र अर्पण
iv) श्वेत वस्त्र त्याग और कसाय (भगवा) वस्त्र धारण
v). दिव्य मंत्रोच्चारण के साथ 108 बार पावन गंगाजल से मंगलाभिषेक

3.  श्रृद्धेय मोहन भागवत जी, स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी महाराज सहित अनेक संतों के आशीर्वचन

4. सायं 4 बजे माननीय श्री अमित शाह जी द्वारा
–पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे
–ऋषिग्राम में यज्ञानुष्ठान में भाग लेंगे
–योग भवन, पतंजलि योगपीठ फेज-2 मे़ं नवसंन्यासियों सहित हजारों राष्ट्रधर्मियों को संबोधित करेंगे।‌‌

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›