Connect with us

नई दिल्ली

परबड़ा के उमेद को मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन ने नगद पुरुस्कार से किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दानसिंह लोधियाल

मुक्तेश्वर। होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर द्वारा धारी ब्लॉक के परबड़ा निवासी उमेश सिंह को 10 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया ।
यह जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह शाही ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 35 वर्ष से 45 वर्ष की कैटेगरी में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर दिया गया। यह प्रतियोगिता हरिद्वार में 28 और 29 नवंबर को आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी से 11 जनवरी तक उदयपुर, राजस्थान में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उमेद सिंह को प्रतिभाग करना है।
सम्मानित करने वालों में होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह शाही, विक्रम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह मेहरा, दिलावर सिंह बिष्ट, संजीव सुंदरयाल गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में घर के आंगन से सात वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार

Select Language

Advertisement