Connect with us

नई दिल्ली

30 अगस्त की रात सामान्य दिनों की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखेगा चांद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रात 8:37 बजे दिखेगा ब्लू मून, फिर कई साल बाद होगी ऐसी खगोलीय घटना

नई दिल्ली। 30 अगस्त को आसमान में ब्लू सुपरमून नजर आने वाला है। सुपर ब्लू मून इस साल अब तक दिखाई देने वाला तीसरा सबसे बड़ा चांद होगा।
30 अगस्त को चांद का साइज रोजाना की तुलना में 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। ऐसा नजारा कई सालों तक दोबारा देखने को नहीं मिल पाएगा। फिर ऐसी घटना 2026 में देखने को मिल सकती है। 2018 को ब्लू सुपरमुन के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से 3,57,530 किमी की दूरी पर था, जबकि 30 अगस्त को चंद्रमा 3,57,344 किमी और भी करीब होगा।
क्या है ब्लू सुपरमून?
अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं के कारण न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून दिखाई देता है। हर 2 या 3 साल में दिखने वाला ब्लू मुन साइज में थोड़ा बड़ा होता है और इसका कलर भी अलग नजर आता है। जब एक महीने में दो फूल मुन निकलते हैं तो दूसरी वाला फुल मुन ब्लू मून माना जाता है।आखिरी बार ब्लू मुन 2018 को देखने को मिला था। आसाम भाषा में समझें तो अगर एक ही महीने में दो से अधिक पूर्णिमा हैं तो इस साल को मून ईयर कहा जाएगा। नासा के अनुसार, चांद सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चमकीला नजर आता है और ऐसी घटना तभी होती है जब चांद पूरा होता है और इसकी कक्षा पृथ्वी के सबसे निकट होती है।
आम तौर पर ब्लू मून हर दो या तीन साल में ही आता है। 2018 में एक वर्ष में दो ब्लू मून थे और केवल दो महीने के अंतर में एक चंद्र ग्रहण था। अगली बार हमें एक साल में दो ब्लू मून 2037 में देखने को मिलेंगे।
भविष्य में दिखने वाले ब्लू मून की तारीख और साल

यह भी पढ़ें 👉  बीएसएफ और डीआरजी की नक्सलियों से मुठभेड़, 29 नक्सली मारे गए

• 30 अगस्त, 2023 को दिखेगा ब्लू मून

• 31 मई, 2026 को दिखेगा ब्लू मून

• 31 दिसंबर, 2028 को दिखेगा ब्लू मून

ब्लू सुपरमून देखने का सबसे अच्छा समय क्या?
30 अगस्त को जैसे ही सूर्यास्त होने लगेगा उस दौरान अब इस अद्भुत नजारे को अपनी आंख में कैद कर सकते हैं। 30 अगस्त 2023 को ठीक रात 8 बजकर 37 मिनट पर सुपर ब्लू मून अधिक चमकीला और बड़ा नजर आएगा। हालांकि, जिस समय ब्लू मून निकलेगा उस दौरान भारत में दिन का समय होगा। ये अमेरिका में दिखेगा इसलिए भारतीय अपने फोन पर ब्लू मून को अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं। यह नजारा वाकई में काफी दिलचस्प होगा क्योंकि चांद का दीदार करने के लिए आपको अब तीन साल का इंतजार करने पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दी मिलेगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement