Report by : CWN Desk
Published at :
अवैध निर्माण पर फिर चला प्राधिकरण का पंजा

हल्द्वानी- जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही  है। इस कार्यवाही के अंतर्गत आज फिर प्राधिकरण द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। शहर के बनभूलपुरा में फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति का साइन करा प्राधिकरण से नक्शा पास करवाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर निर्माणकर्ता के एक परिजन ने प्राधिकरण में इस संबंध में शिकायत की थी।
सूचना मिलने पर जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया ।
   प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया निर्माणकर्ता के परिजन के द्वारा यह शिकायत की गई थी, उक्त निर्माण में एक मृत व्यक्ति का फर्जी साइन करवा कर नक्शा पास करवाया गया है। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान एक स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने लगे, जिन्हें ऋचा सिंह द्वारा  नेतागिरी समझा कड़ी हिदायत देकर कार्यवाई से दूर रहने को कहा गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›