Connect with us

नई दिल्ली

बरात रास्ते में रोककर दूल्हे को उठाकर ले गई पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्यार का नाटक कर युवती से दुराचार, किसी और से तय कर ली शादी

शादी के दिन ही एक दूल्हे को बारात निकलते ही पुलिस रास्ते से उठाकर ले गई। बाराती हक्के बक्के रह गए। दरअसल दूल्हे ने साथ पढ़ने वाली लड़की को शादी का झासा देकर दुष्कर्म किया था। चार साल तक लड़की का शोषण किया। फिर शादी किसी और से तय कर ली। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
लड़की ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। लड़की ने बताया कि जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30) की शादी सक्ती जिले के अड़भार निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकी थी। बुधवार रात को बारात निकली थी। अभी बारात नगारीडीह तक पहुंची थी कि पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद दूल्हा बने निरंजन आदित्य को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी दूल्हे के परिजन ओर रिश्तेदार थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि निरंजन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।
निरंजन आदित्य की करीब चार साल से जान पहचान है। दोनों एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया। आरोप है कि निरंजन ने उसे शादी का झांसा दिया और बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह शादी की बात कहती तो हर बार आरोपी बस आश्वासन दे देता। जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement