Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी गढ़वाल के नेता देवीनाथ सिंह पवार का राजनीति से संन्यास दुखद अध्याय: धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध नेता देवी सिंह पवार द्वारा राजनीति से संन्यास लिए जाने को वर्तमान राजनीति का दुखद अध्याय बताया है।

उन्होंने कहा है कि देवी सिंह पवार जैसे अग्रिम पंक्ति के राजनीतिक नेताओं को राजनीति को अलविदा कहना देश प्रदेश में चल रही गंदी राजनीति की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा देवी सिंह पवार जैसे कर्म योगी अगर राजनीति छोड़ते हैं तो इसका मतलब यह है की दाल में काला नहीं है, पूरी दाल ही काली हो गई है ।उन्होंने कहा देवी सिंह पवार ने आजीवन किसानों के लिए मजदूरों के लिए समाज के तमाम जरूरतमंद तबकों की आवाज उठाई है और अब जिस निराशा में उन्होंने राजनीति को अलविदा कहा है ।उससे पता चलता है कि देश प्रदेश में राजनीतिक मूल्यों का कितना पतन हुआ है ।
उन्होंने आज देवी सिंह को टेलीफोन कर उनके फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा परंतु देवीसिंह इसके लिए नहीं माने और उन्होंने कहा कि अभी पूजा पाठ में अपना समय गुजारेंगे । उन्होंने कहा यही दुख की बात है चोर चकार और बेईमान राजनीति में आगे निकल रहे हैं जबकि अच्छे लोगों को इससे किनारा करना पड़ रहा है। उन्होंने देवी सिंह के बाकी बचे जीवन के अच्छे भविष्य की कामना की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›