Report by : CWN Desk
Published at :
पहाड़ में शुरू हुई बारिश, बर्फ़बारी की बनी संभावना

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच

धानाचूली /मुक्तेश्वर। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई थी। वही मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे से मुक्तेश्वर क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई। वही बारिश शुरू होने से क्षेत्र में एक बार फिर से शीतलहर का दौर चल पड़ा है ।फिलहाल अभी तक हल्की बारिश चल रही है ।वही मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है। देर शाम तक बर्फ़बारी की सम्भावना से भी इंकार नही किया जा सकता है। क्योंकि तापमान में गिरावट होने के साथ ही बर्फ गिरने की सम्भावना और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार और बुधवार को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट घोषित किया है। इसके मद्देनजर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। इधर अभी तक इस वर्ष क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी नहीं हुई है। अगर इन दो दिनों में बारिश व बर्फबारी हुई तो किसानों को इसका लाभ रवि की फसल को तो मिलेगा इसके अलावा सेब, आलू व अन्य को भी इसका लाभ मिलेगा। वही जल स्रोत में रिचार्ज हो जाएंगे। जिससे गर्मियों में पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। समाचार लिखे जाने तक हल्की बारिश जारी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›