Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है। अन्य जिलों में का अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहा।