Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली, बारिश ने बढ़ाई जाती हुई ठंड

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। चार धाम समेत समस्त ऊंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है। निचले क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। देहरादून से सटे इलाकों में अंधड़ के साथ ही बौछारें पड़ीं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा व 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›