Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही मौसम करवट बदल सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही शनिवार को प्रदेश में भारी वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके चलते ओलाव़ष्टि व वर्षा की आशंका बन रही है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।