Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल में रिक्त चल रहे शिक्षको के पद जल्दी भरेंगे : कैड़ा


रिक्त चल रहे पदों को लेकर शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
स्थानांतरित होने के बाद चल रहे है कई पद रिक्त

धानाचूली/भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाक़ात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल विकास खण्डों में चल रहे रिक्त शिक्षको के पदों को भरने की मांग उठाई। जिस पर शिक्षा मंत्री ने 24 जनवरी तक शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है।

भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा ने बताया उनकी विधानसभा क्षेत्र से शिक्षको के प्रमोशन व स्थानांतरण लगातार किया जा रहा है । पर उनके स्थान पर शिक्षको को नहीं भेजा जा रहा है। जिससे कई विद्यालयों में शिक्षको के पद रिक्त चल रहे है। वही कई प्राथमिक विद्यालय केवल एकल शिक्षा मित्रो के सहारे चल रहे है । जिस कारण छात्र- छात्राओ को पठन पठान बाधित हो गया है। विधायक कैड़ा ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयो, जूनियर हाईस्कूल, इंटर कालेजों में शिक्षको व प्रधानाचार्य के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की। वही शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 24 जनवरी को शिक्षको के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक कैड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने, अस्पतालो में चिकित्सको व फार्मसिस्ट की नियुक्ति कराने , जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›