Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी के प्रहलाद ने बाइक के इंजन से बनाया हेलीकॉप्टर, देखिए वीडियो..

पेशे से मैकेनिक है प्रहलाद नेगी, आर्थिक तंगी से प्रोजेक्ट में आ रही देरी

पौड़ी के प्रहलाद ने बाइक के इंजन से बनाया हेलीकॉप्टर, देखिए वीडियो..

पौड़ी। जिले का प्रहलाद नेगी हेलीकाप्टर बनाकर अपने सपनों को उड़ान दे रहा है।  हैलीकॉप्टर बनाने के लिए उसने बाइक का इंजन इस्तेमाल किया है। प्रहलाद मैकेनिक है और अपने सपनों को उड़ान दे रहा है। एक साल में हैलीकाप्टर का आधा निर्माण कर चुका है। प्रहलाद का कहना अगर सरकार की मदद मिले तो वह एक मुक़व्वल हैलीकापटर ढेड साल के भीतर बना सकता है।

पौड़ी के प्रहलाद ने बाइक के इंजन से बनाया हेलीकॉप्टर, देखिए वीडियो..

प्रहलाद अभी जो हेलीकाप्टर बना रहा है उसमें बाइक का 150 सीसी इंजन लगा है। जो पैट्रोल से स्टार्ट होता है। प्रहलाद के मुताबिक हेलीकाप्टर के लिए हाईटैक इंजन यानी 1400 आरपीएमन की आवयश्कता है। इससे हैलीकॉपटर आसानी से उड़ान भर सकता है।

पौड़ी के प्रहलाद ने बाइक के इंजन से बनाया हेलीकॉप्टर, देखिए वीडियो..

प्रहलाद खुद की एक मैकेनीक शॉप चलाता है। उसका सपना है कि वह हेलीकाप्टर बनाये और इसी सपने को पूरा करने के लिए वह एक साल से इसे तैयार कर रहा है। लेकिन आर्थिक हालत ठीक न होने और पूरा समय न मिलने से निर्माण में देरी हो रही है। प्रहलाद के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›