हरिद्वार- जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर एसडीएम पूरन सिंह राणा द्वारा गठित हरिद्वार तहसील वह खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पांच स्टोन क्रशरों के साथ ही दो वाहनों को सीज किया है। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही खनन माफिया मौके से भाग निकले प्रशासन की टीम में अवैध खनन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। राजस्व विभाग और खनन विभाग की टीम तहसील हरिद्वार के भोगपुर, टाडा भागमल क्षेत्र में शुक्रवार की रात से ही गस्त कर रही थी। गस्त उपरांत आज सुबह से ही औचक निरीक्षण शुरू किया गया। भोगपुर क्षेत्र में महादेव स्टोन, तेजस स्टोन, शिवा स्टोन, हिमगंगे स्टोन व सेंचुरी पार्क स्टोन क्रशर में अवैध खनन से जमा उपखनिज आरबीएम तथा पोर्टल से अधिक उपखनिज प्लांट परिसर में पाये जाने पर तत्काल टीम द्वारा सीज कर दिया गया है। मौके पर बरसात के होने के बाबजूद भी टीम ने कार्यवाही जारी रखी। मौके पर पैमाइश की आख्या तैयार कर जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जायेगी। सम्बंधित प्लांटों पर जुर्माना वसूला जायेगा।
खनन विभाग की टीम ने सुबह हरिद्वार, लक्सर, भोगपुर मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर सं0-UK08-6783 में 6 घन मीटर अवैध रेत उपखनिज बिना रवन्ना के पाये जाने पर पुलिस चौकी फेरुपुर में सुपुर्द किया। भोगपुर में एक ट्रक सं0- UK08 CB 6285 को अवैध 15 घन मी0 रोड़ी/डस्ट बिना रवन्ना पाये जाने पर सीज कर श्री शिव गंगा स्टोन क्रेशर, भोगपुर के मुंशी को सुपुर्द किया गया है। अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्यवाही गतिमान है। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम के साथ अवैध खनन को लेकर जांच की जा रही है। जहां जहां भी वितरण किया गया है वहां पैमाइश चल रही है। फिलहाल पांच स्टोन क्रशर और दो वाहनों को सीज किया गया है। अवैध खनन की जांच में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, हरिद्वार तहसीलदार रेखा आर्य, राजस्व उपनिरीक्षक देवेश घिल्डियाल/नितिन, खान निरीक्षक मनीष कुमार, विजय सिंह सहित टीम उपस्थित रही।
अवैध खनन करने वालों पर राजस्व और खनन विभाग का चला चाबुक,पांच स्टोन क्रेशर और दो वाहनों को किया सीज
Report by : CWN Desk
Published at :