Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

बेटे की गर्लफ्रेंड लेकर पिता फरार, बेटे ने ही पुलिस से पकड़वाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लड़की के साथ दिल्ली में पकड़ा गया, लड़की बोली मुझे इन्हीं के साथ रहना

कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया। करीब 13 महीने बाद पुलिस लड़की को तलाशती हुई दिल्ली तक पहुंची। वहां देखा कि दोनों एक साथ रह रहे हैं। पुलिस दोनों को लेकर कानपुर पहुंची। आरोपी कमलेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।
13 महीनों तक पिता और बेटे के बीच भी संपर्क भी नहीं हुआ। हालांकि, बेटे को पता था कि उसका पिता ही लड़की को लेकर भागा है। जैसे ही बेटे को पिता का नया मोबाइल नंबर और लोकेशन का पता चला। उसने तुरंत पुलिस से उसे शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस दिल्ली पहुंच गई। औरेया के कंचौसी गांव में कमलेश कुमार रहते हैं। कमलेश राजमिस्त्री हैं। 2022 में कानपुर के चकेरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिए पहुंचे। यहां वह अपने 23 साल के बेटे को भी ले आए। बाप-बेटा दोनों मकान निर्माण का काम करते थे।
जहां मकान बन रहा था, वहीं पास में एक कमरा किराए पर ले लिया। बेटा यहीं पर रहता था। जबकि कमलेश गांव चला चला था। वह कभी-कभी ही यहां रुकता था। मकान मालिक की 20 साल की लड़की थी। इस दौरान लड़की से बेटे की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। दोनों के बीच अफेयर हो गया। पिता कमलेश यह सब देख रहा था। उसको इसकी जानकारी थी।
फिर धीरे-धीरे पिता कमलेश ने लड़की से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में लड़की और अफेयर कमलेश से हो गया। यह बात उसका बेटा समझ नहीं पाया। उसने पिता और लड़की के बीच की बातचीत को सामान्य समझा। मार्च 2022 में एक दिन कमलेश का बेटा मजदूरी करने गया था। तभी पिता उसकी प्रेमिका को भगाकर अपने साथ ले गया। लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का
परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से चकेरी पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी।एसओ रत्नेश सिंह ने बताया कि कमलेश का बेटा लड़की के घर पर ही किराए के मकान में रहता था। इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। हालांकि, कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी। लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था। बीते 1 साल से बेटे को पिता की कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही बेटे को पिता की जानकारी हुई तो उसने लड़की के घर वालों को जानकारी दी। बेटे ने ही पिता का मोबाइल नंबर परिजनों को दिया। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने लड़की के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक, बयान में लड़की ने कमलेश के साथ ही रहने की बात कही है। दोनों एक साल से दिल्ली में साथ ही रह रहे थे। फैक्ट्री में काम कर कमलेश दिल्ली में अपना गुजर बसर कर रहा था।

Select Language

Advertisement