Connect with us

नई दिल्ली

नगर निगम पार्षद के पुत्र ने दिखाई दबंगई, लूट का मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- नगर निगम पार्षद के पुत्र पर पुलिस ने मारपीट कर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट,गली गलौच और लूटपाट के मामले में नगर निगम के पार्षद लईक कुरैशी के पुत्र पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था। थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरे तरफ से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेरा लिया, उनके साथ मारपीट की, साथ ही उनके साथ गाली गलौच और मारपीट करने वालों में समद कुरैशी पुत्र लाइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था। अभियुक्तों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में रखें ₹200000 को भी उनके द्वारा लूट लिया गया है। जिस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Select Language

Advertisement