Connect with us

देहरादून

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची का यौन शोषण करता था टीचर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्ची के पेट दर्द की शिकायत से खुलासा, ट्यूशन टीचर गिरफ्तार
देहरादून
। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ट्यूशन पढ़ाने वाले ही शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नौ साल की बेटी भारूवाला ग्रांट बेल रोड में अनिल राणा के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। 17 फरवरी को बच्ची ने पेट में काफी दर्द होने की शिकायत की। वह ट्यूशन नहीं गई। अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे चेकअप के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन टीचर अनिल राणा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपित उसे धमकी भी देता था कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार समेत जान से मार देगा

Select Language

Advertisement