Report by : CWN Desk
Published at :
तहसील प्रशासन ने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में मांगा सहयोग

स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने की अपील

व्यापारी, होटल संचालक व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

धानाचूली( नैनीताल)। उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन ने धारी व खनश्यू तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, होटल संचालको और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने में सहयोग की। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए सभी को जागरूक करने में भी सहयोग मांगा।

मंगलवार को जीआईसी धानाचूली में आयोजित बैठक में सेक्टर प्रभारी/ तहसीलदार तान्या रजवार ने होटल , रेस्टोरेंट, दुकानदारों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान दुकानदारों से कहा वह प्रत्येक ग्राहक व पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें । साथ जो भी प्लास्टिक व अन्य कूड़ा होता है उसे कूड़ेदान में ही डालने को कहें। अपने आस पास के अलावा पूरे गांव मुहल्ले , दुकानों , को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कूड़ा आज हमारे जीवन मे अभिशाप बन गया है। जो हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। जल, जंगल और जमीनें पूरी तरह दूषित हो गयी है। जिसे बचाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा। कि हम ना कूड़ा करेगे ना किसी को करने देंगे। इसके अलावा दुकानदारों से कहा कि जो भी व्यापारी उन्हें प्लास्टिक का सामान बेचने आता है तो उसे प्लास्टिक का खाली समान या रैपर, बोतल वापस लेने को कहे अगर वह व्यापारी ऐसा नहीं करता है तो खिलाफ चलानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत और स्थानीय ग्राम पंचायतें कूड़े की गाड़ियां चला रही हैं। जिसका रोस्टर सभी को बता दिया जाएगा। जिस पर ही गीला और सूखा कूड़ा अलग कर उसमें डालें। इसके अलावा होटल संचालकों से सख्त लिहाज में कहा कि वह अपने गीले कूड़े का पिट बनाएं और उसे ढक कर रखें ऐसा न किए जाने पर भी चलानी कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार तान्या ने बताया 17 जून को धानाचूली बाजार से धानाचूली बैड चौराहे तक स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर लोगों को कूड़े के प्रति जागरूक किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया 18 जून को सभी दुकानदार, होटल संचालक ,जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन ,अधिकारी कर्मचारी एक बृहद सफाई अभियान श्रमदान कर चलाएंगे। जिससे आसपास फैले हुए कूड़े को डंपिंग ज़ोन भेज दिया जाएगा। जिसके लिए ग्लब्स और अन्य सामग्री जिला पंचायत और ग्राम पंचायत व्यवस्था करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सड़क, जंगल या आसपास में कूड़ा फेंकते हुए पाया जाएगा उसकी फोटो प्रशासन को भेजे उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

वही अन्य 7 सेक्टरों में बैठक कर जनप्रतिनिधियों, दुकानदारों और होटल संचालको को जागरूक किया गया। इस दौरान तहसीलदार तान्या राजवार, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी नीता दीक्षित, सुमन राणा ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ,सरपंच हंसा लोधियाल, सुरेश, जेपी पंत, हरीश पंत, हीरा, चन्दन, सहित होटल रेस्टोरेंट संचालक दुकानदार, और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›