Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
18 जून तक चलेगा बृहद स्वच्छता पखवाड़ा

एसडीएम ने 8 सेक्टर में बांटा धारी व खनश्यू को

प्रतिदिन का बनाया एक्शन प्लान

जनता को जागरूक करने से साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगा पूरा प्रतिबन्ध

धानाचूली (नैनीताल)। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के परिपालन में प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता सप्ताह का रोड मैप तैयार कर उस पर अमल करने की कार्यवाही शुरू कर दी है । जिसके लिए धारी और खनश्यू तहसील को 8 सेक्टरों में बांटकर उसमें सेक्टर अधिकारी व सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर उन्हें स्वच्छता सप्ताह को सफल बनाने के लिए उप जिलाधिकारी धारी ने निर्देशित किया है।

 उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान, श्रमदान और जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए धारी में 6 सेक्टर जबकि खनश्यू तहसील में दो सेक्टर बनाए। इन सेक्टरों में एक प्रभारी तो चार चार सहायक प्रभारी बनाये गए है। जिसमें  पदमपुरी सेक्टर अधिकारी सुनीति रावत , धारी सेक्टर में नारायण सिंह रावत  को सेक्टर अधिकारी धानाचूली क्षेत्र में तहसीलदार तान्या रजवार  , भटेलिया में बीडीओ जगदीश चंद्र पंत ,भालूगाड़ ,भटेलिया में खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट , पहाड़पानी में राजस्व निरीक्षक नारायण लाल वर्मा, को सेक्टर प्रभारी बनाया है। वही खनश्यू तहसील में  बीडीओ तनवीर अहमद, पटलोट राजीव कुमार को बनाया गया है।

उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया 18 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चे, एनएसएस,एनजीओ, होटल , व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधी, स्थानीय जनता स्वच्छता अभियान चलाएगी इसके अलावा रैली, जागरूकता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।वही सूखे व गीले कूड़े के निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।उन्होंने स्थानीय जनता से भी इस बृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›