Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा का गांवों में तेंदुए का आतंक, शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे लोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के गांवों में तेंदुए के आतंक से दहशत बनी हुई है। तेंदुआ कई मवेशियों को मार चुका है। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही में खतरा बना हुआ है। हवालबाग विकासखंड के घनेली, जोसियाना, पाखुडा, पिल्खा, पसेड, पडूला, रेलाकोट आदि आदि गांवों में तेंदुए का आतंक है। जोसियाना के ग्रामीण रविंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बैशाखी स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखिए भीड़, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Select Language

Advertisement