Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

शहर पर तीसरी आँख का पहरा, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीजीपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उत्घाटन किया

हल्द्वानी- उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने शहर कोतवाली के बहुद्देश्यीय भवन में बनाये गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उत्घाटन किया। तकरीबन एक करोड़ रुपए की लागत से बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मकसद शहर व शहर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों को सीसीटीवी से कवर करना है। इस प्रोजेक्ट का मकसद हर छोटी बड़ी घटनाएं पर नजर रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस ने विष्णु घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य किया शुरू

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब समय डिजिटल का है। ऐसे में पूरे शहर को सीसीटीवी से लैस रखना बेहद जरूरी हो गया था, कई अपराधिक घटनाओं को खोलने में सीसीटीवी भी मददगार साबित हुई है। साथ ही कई ऐसे पॉइंट सीसीटीवी से संचालित होते हैं, जहां पर यातायात काफी व्यस्त रहता है। डीजीपी द्वारा आज सीसीटीवी के कंट्रोल रूम का आज लोकार्पण किया गया है। लोकार्पण के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी समेत प्रदेश के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement