Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

होलिका दहन पर भद्रा का साया, इस वक्त रहेगा होलिका दहन का समय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

होलाष्टक में शादी से लेकर कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे
हल्द्वानी।
होलिका दहन पर इस बार देर रात तक भद्रा का साया रहेगा। इसके कारण इस बार प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। भद्रा समाप्त होने पर ही होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए 1 घंटा 14 मिनट का ही समय रहेगा। इसी समय में ही होलिका दहन किया जाएगा।
24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरु होकर 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। 
24 मार्च को सुबह 9:54 बजे से ही भद्रा लग जाएगी और रात 11:13 बजे तक रहेगी। भद्रा के कारण इस साल प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं हो पाएगा।  भद्रा के खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त भद्रा के समाप्त होने के बाद रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए 1:14 मिनट का ही समय रहेगा। होली के पर्व को लेकर 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। होली से आठ दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक में शादी से लेकर कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते।

Select Language

Advertisement