Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

नाबालिग छात्रा भगाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, समुदाय विशेष के 42 दुकानदारों ने छोड़ा शहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्‍तरकाशी के पुरोला में सड़कों पर उतरे स्थानीय लोग, ढोल और नगाड़ों के साथ मोरी बैंड पर हुए एकत्रित
उत्‍तरकाशी
। पुरोला में नगर पंचायत क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने के मामले में सोमवार को लोग सड़कों पर उतर आए। युवाओं महिलाओं, व्यापारियों, भाजपा एवं आरएसएस संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाला। समुदाय विशेष (मुस्लिम समुदाय) के लोगों को बाजार से दुकानें खाली करने की चेतावनी दी।
कोर्ट रोड, मोरी रोड, कुमोला रोड, मंदिर मार्ग होते हुए मुख्य बाजार व तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। एसडीएम देवानंद शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज समुदाय विशेष के अपराधी किस्म के व्यवसायियों को तत्काल हटाने की मांग की। घटना के विरोध में सोमवार को सुबह से ही नगर पंचायत क्षेत्र की तमाम दुकानें होटल और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जनआक्रोश व धरना- प्रदर्शन की आहट को देखकर पुरोला मुख्य बाजार, कुमोला-रोड, मंदिर मार्ग में रेहड़ी फेरी, आइसक्रीम बेचने, साइकिल रिपेयरिंग, रजाई-रूई भरने व सब्जी बेचने का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के 42 दुकानदार रातोंरात पुरोला से चले गए हैं।
शुक्रवार को समुदाय विशेष के कुमोला रोड पर साइकिल रिपेयरिंग व रजाई भराई का काम करने वाले युवक उबेद खान एवं जितेंद्र कुमार सैनी पर खरसाडी मोरी पुरोला में 9 वीं कक्षा की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर फरार कर विकासनगर ले जाने का आरोप है। सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण जुलूस प्रदर्शन रहा, सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, नाबालिग लड़की को भगाने के प्रकरण में विवेचना जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement