Report by : CWN Desk
Published at :
यात्रियों की जान से खिलवाड़, बस चलाते फोन पर व्यस्त ड्राइवर का वीडियो वायरल

मसूरी बस हादसे से नहीं लिया सबक, देहरादून-हरिद्वार रूट पर रोडवेज बस ड्राइवर के वीडियो वायरल से फिर खुली पोल

देहरादून। रोडवेज बसों के ड्राइवरों की लापरवाही पब्लिक की जान पर भारी पड़ रही है। मसूरी बस हादसे के बाद भी रोडवेज बस चालकों ने सबक नहीं लिया है। देहरादून हरिद्वार रूट के बीच रोडवेज बस के एक ड्राइवर का ड्राइविंग करने के दौरान लगातार फोन का इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ड्राइवर हाईवे पर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बस चलाते हुए कभी फोन पर बात कर रहा है तो कभी मैसेज पढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो बस में सवार एक यात्री ने बनाया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›