Connect with us

स्वास्थ्य

यहां सुहागरात की सेज पर पत्नी ने कर दी पति की पिटाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शोर शराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, पत्नी को मानसिक रूप से बताया बीमार
रुड़की। सुहागरात की सेज पर पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला किसी तरह शांत हो पाया। पति ने पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक का 22 नवंबर को खेमपुर थिथोला कोतवाली मंगलौर निवासी युवती से विवाह हुआ था। इसके बाद दंपति में सुहागरात की सेज पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी। मामला मायके और ससुराल पक्ष के लोगों तक भी पहुंचा जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement