Connect with us

स्वास्थ्य

राउमावि जाड़ापानी में लगाया गया रक्तदान शिविर

Published

on

खबर शेयर करें 👉


दो दर्जन लोगो ने किया रक्तदान ,बेस अस्पताल हल्द्वानी के सहयोग से लगा शिविर


धानाचूली( नैनीताल)। धारी विकास खण्ड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी में एड्स दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो कि बेस अस्पताल हल्द्वानी के चिकित्सको के द्वारा आयोजित किया गया ।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय ने बताया कि बेस अस्पताल के डॉ .अविनाश सैनी, गिरीश मौनी, एम लॉरेंस, सुरेश पाठक, बिशन सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें 24 लोगों ने 24 यूनिट रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  समाज सेवी हेमंत गोनिया ने घायल मदूर को अस्पताल पहुचा, गंभीर चोट से ग्रस्त था

रक्तदान करने वालों में धानाचूली पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई विजय कुमार, सुरेश चंद कोटलिया, मेनका धर्मसत्तू, दीपा रैक्वाल, अजय बिष्ट, मुकुंद बोरा, प्रदीप सिंह, पवन सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम की सभी लोगों ने सराहना की, वही प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय ने सभी अतिथियों और रक्तदान करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्तदान प्रमाण पत्र सौपा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement