Connect with us

नई दिल्ली

प्रेमी से विवाद के कारण युवती ने आत्महत्या करली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस जांच पड़ताल में लगी

पंतनगर(उधसिहनगर)- प्रेमी से विवाद के कारण युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रेमी का साथ किसी बात पर विवाद होने के कारण युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से देख रही है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सॉरी कहा है।
पुलिस के मुताबिक सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 21 वर्षीय कविता नगरकोटी उर्फ काजल बृहस्पति मंदिर के पास किराए में अल्मोड़ा निवासी मनोज के साथ लिव इन में रहती थी। वह सिडकुल की औरंगाबाद इलेक्ट्रिकल्स में काम करती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर मनोज का काजल से इंस्टाग्राम में एक युवक के मैसेज को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज घर से बाहर की ओर निकल गया।
विवाद में ही काजल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थोडी देर बाद जब मनोज वापस आया तो दरवाजे का लॉक अंदर से लगा हुआ था। इस पर मनोज ने मकान स्वामी को मामले की जानकारी दी और बाद में उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement